×

अच्छा को-एक्टर मिले तो केमिस्ट्री बनाने में टाइम नहीं लगता, तान्या के साथ यही हुआ : पुष्कर जोग

 

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता पुष्कर जोग और तानिया चटर्जी हाई-वोल्टेज और ग्लैमरस म्यूजिक वीडियो 'हाय रे हाय' दर्शकों के लिए लेकर आए हैं। अभिनेता ने बताया कि गाना उन्हें इतना अच्छा लगा कि वे इसे सुनते ही उन्होंने इससे कनेक्शन महसूस हुआ।

उन्होंने कहा, "यह गाना इतनी मजेदार बीट्स वाला है कि इसे मैंने, जब पहली बार गाना सुना था, तो मुझे इससे एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस हुआ है और मुझे लगा कि इस पर तो डांस करना चाहिए और गाड़ी चलाते समय, मैं सचमुच डांस कर रहा था।"

उन्होंने कहा, "मेरे करियर की शुरुआत डांस से ही शुरू हुई थी, तो मेरी इच्छा थी कि मैं अपनी डांस जर्नी हिंदी फैंस को भी दिखाऊं।" आईएएनएस ने अभिनेता से पूछा, "म्यूजिक वीडियो में, कम समय में केमिस्ट्री बनाना मुश्किल होता है, अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को नेचुरल दिखाने के लिए आपने क्या किया?"

अभिनेता ने बताया, "सच कहूं तो, अगर आपका को-एक्टर अच्छा है, तो इसमें ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन अगर उसमें बहुत एटीट्यूड है, तो दिक्कत हो सकती है। आप हमारे गाने को देख सकते हैं केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।"

अभिनेता ने आगे म्यूजिक वीडियो की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा, "अभिजीत धानी ने कमाल का डायरेक्शन दिया, जबकि कोरियोग्राफर ने कमाल की कोरियोग्राफी की जिससे डांस और मजेदार हो गया।"

आईएएनएस ने सवाल किया, "पुष्कर, मराठी सिनेमा में आपकी एक जानी-मानी पहचान है। क्या आपको लगा कि यह गाना आपको आपकी अभी की इमेज से आगे एक्सपेरिमेंट करने का मौका दे रहा है?" अभिनेता पुष्कर जोग ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता, मैं बस अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहता हूं, फिर चाहे वे मराठी हों या हिंदी। मैं अपनी इमेज के बारे में इतना नहीं सोचता। मैं बस अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहता हूं। अगर इस तरह का कोई गाना या डांस है, तो मुझे लगता है कि लोग एंटरटेन होते हैं और मेरे पास तान्या जैसी को-एक्टर है, तो यह तो सोने पे सुहागा हो जाता है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम