Abu Jani Sandeep Khosla के 40 साल पूरे होने का जश्न, Ambani Ladies ने लूटी महफिल; नीता से राधिका तक दिखा ग्लैमरस अंदाज
मुंबई में मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के इंडस्ट्री में 40 साल पूरे होने का खास जश्न आयोजित किया गया। इस ग्लैमरस शाम में बॉलीवुड से लेकर फैशन और बिजनेस जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि, इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा तो वह थीं अंबानी फैमिली की लेडीज।
नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी और बहुओं श्लोका अंबानी व राधिका अंबानी के साथ समारोह में पहुंचीं। चारों के अलग-अलग लेकिन बेहद स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
रेड साड़ी में नीता अंबानी का रॉयल अंदाज
नीता अंबानी इस खास मौके पर लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। साड़ी पर किया गया बारीक काम और रिच टेक्सचर उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था।
उन्होंने साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया और ज्वेलरी को काफी मिनिमल रखा। उनका पूरा लुक ऐसा था, जिसमें ट्रेडिशनल खूबसूरती के साथ रॉयल टच भी साफ दिखाई दिया।
सिल्वर-व्हाइट आउटफिट में ईशा ने बिखेरा ग्लैमर
ईशा अंबानी ने इस शाम के लिए सिल्वर और व्हाइट टोन वाला शिमरी आउटफिट चुना। फिटेड डिजाइन वाले इस आउटफिट पर सीक्वेंस और एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत काम नजर आया।
अपने लुक को और खास बनाने के लिए ईशा ने डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने। उनका ग्लैमरस अंदाज पार्टी के माहौल के बिल्कुल अनुरूप नजर आया।
श्लोका अंबानी का आइवरी-गोल्ड लुक
श्लोका अंबानी ने आइवरी और गोल्डन कलर का खूबसूरत आउटफिट पहना था। उनके लुक में बारीक एम्ब्रॉयडरी वाला टॉप, फ्लोइंग व्हाइट स्कर्ट और चौड़े बॉर्डर वाला दुपट्टा शामिल था।
उनका आउटफिट पारंपरिक भारतीय डिजाइन और मॉडर्न फैशन का शानदार कॉम्बिनेशन नजर आया। मिनिमल लेकिन एलिगेंट स्टाइल ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया।
राधिका अंबानी ने भी जीता दिल
राधिका अंबानी इस मौके पर व्हाइट और पर्पल शेड के एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट में नजर आईं। उनके आउटफिट पर बने फ्लोरल पैटर्न और बारीक डिजाइन काफी आकर्षक लग रहे थे।
राधिका का लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन के बीच एक खूबसूरत बैलेंस दिखा रहा था। अंबानी परिवार की चारों लेडीज ने अपने-अपने अंदाज से इवेंट की तस्वीरों में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।
बॉलीवुड सितारों ने भी बढ़ाई इवेंट की रौनक
अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल के सफर का जश्न मनाने पहुंचे मेहमानों में बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल थे।
इवेंट में डिंपल कपाड़िया, राहुल देव, दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, सोनम कपूर आहूजा, अली फजल और ऋचा चड्ढा समेत कई सेलिब्रिटीज नजर आए।
फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अबू जानी और संदीप खोसला की चार दशक लंबी साझेदारी का यह सेलिब्रेशन सितारों की मौजूदगी और शानदार फैशन स्टेटमेंट की वजह से यादगार बन गया।