×

आमिर खान और फैसल खान के बीच सुलह, वीडियो में देंखे परिवार में फिर से रिश्ते बहाल; फैसल ने मांगी माफी

 

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल खान के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले फैसल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाए थे और रिश्ते खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अब दोनों के बीच सुलह हो चुकी है।

फैसल खान ने मांगी माफी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bM1i87JxNQY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bM1i87JxNQY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फैसल खान ने कहा कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है और अब सभी ने उन्हें दोबारा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने मतभेद अब पीछे छूट चुके हैं। फैसल ने कहा कि वह अपने परिवार—आमिर खान, अम्मी और निखत—से माफी मांगते हैं और अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को अपने व्यवहार पर विचार करना चाहिए ताकि रिश्तों में सुधार आ सके।

आमिर खान की शादी को लेकर दी शुभकामनाएं

इसी बातचीत में फैसल खान ने अपने भाई आमिर खान को 5 जुलाई को होने वाली शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि परिवार के रिश्तों में सुधार से चीजें बेहतर हो सकती हैं और आपसी समझ से आगे बढ़ना जरूरी है। यह सुलह दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के खत्म होने का संकेत माना जा रहा है।