×

क्या फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा से कट जाएगा Vicky Kaushal का पत्ता, मेकर और डायरेक्टर के बीच हुई तगड़ी बहस

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वो आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। अब इसी बीच अभिनेता विक्की कौशल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात ये है कि, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में अभिनेता विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले थे।

फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया गया था। लेकिन कुछ खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि, डायरेक्टर आदित्य धर के इस प्रोजेक्ट से प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि इसी बीच खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि, फिल्म को जियो स्टूडियो की ओर से दूसरा चांस मिला है। फिल्म का बजट ज्यादा होने की वजह से रोनी ने फिल्म को बनाने से मना कर दिया था।

जिसके बाद ये ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन अब जियो स्टूडियो ने फिल्म पर पैसा लगाने के लिए हां कर दी हैं। उसके बाद आई खबरों में कहा जा रहा है कि, फिल्म की कास्ट को लेकर निर्माता और निर्देशक के बीच काफी बहस हो गई है। आदित्य ने विक्की कौशल को फिल्म में लीड रोल के लिए फाइनल किया है। जबकि जियो स्टूडियो को विक्की कौशल पर भरोसा नहीं है कि वह फिल्म को चला पाएंगे।

<a href=https://youtube.com/embed/bLWgKt1-SYo?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bLWgKt1-SYo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

खबरों में बताया जा रहा है कि फिल्म में समांथा रूथ प्रभु को कास्ट करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन उन्हें लगता है कि विक्की कौशल पर 225 करोड रुपए इन्वेस्ट करना सही साबित नहीं होगा। विक्की कौशल शुरू से ही फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद थे। इसलिए उन्होंने पहले से ही अपने किरदार की तैयारी में काफी समय लगा दिया। हालांकि अब यह देखना है कि क्या डायरेक्टर मेकर के आगे झुकते हैं या नहीं।