क्या खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद बिग बॉस 16 में नजर आएंगी Shivangi Joshi
Updated: May 27, 2022, 10:29 IST
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों बालिका वधू टीवी सीरियल में नजर आ रही है। इससे पहले वो टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। टीवी शो बालिका वधू में नजर आने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी के लिए ऐसा कहा जा रहा है कि वह आने वाले दिनों में जल्द ही एक रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। शिवांगी जोशी रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आने वाली हैं।