×

क्या Salman Khan और Shah Rukh Khan एक साथ एक्शन फिल्म में नजर आएंगे, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान आने वाले दिनों में एक दूसरे की फिल्म में कैमियो रोल करने वाले है। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म टाइगर में जहां शाहरुख खान का कैमियो रोल होगा, तो वहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो रोल करने वाले हैं। लेकिन अब इसी बीच दोनों सुपरस्टार कलाकारों के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल बात यह है कि शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ एक्शन हीरो फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर एक बिग बजट एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं। जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। इस फिल्म की कहानी खुद आदित्य चोपड़ा लिखने वाले है। खबरों में कहा जा रहा है कि सलमान खान जहां टाइगर, तो शाहरुख खान पठान के रोल में उनकी एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे। ये दोनों सुपर स्टार कलाकार की फिल्म करण अर्जुन के बाद बड़ी फिल्म होने वाली है।

<a href=https://youtube.com/embed/aNxd01VzJsw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/aNxd01VzJsw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद Alia Bhatt ने कराया पहला फोटोशूट, देखें तस्वीरें

जिसमे सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। इन दोनों की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने की चाह रखने वालों के लिए ये उत्साहित करने वाला है। हालांकि आपको बता दें कि, अभी तक सलमान खान, शाहरुख खान और यशराज बैनर की तरफ से फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है।

रोमांटिक वेकेशन मना रहे Kareena Kapoor Khan और Saif Ali Khan, देखें तस्वीरें

Kartik Aaryan ने शुरू की फिल्म शहजादा की शूटिंग, इंस्टा पोस्ट शेयर कर दी जानकारी