×

क्या बिग बॉस 16 का हिस्सा बनेंगी Divyanka Tripathi, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को आप टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन, ये है मोहब्बतें जैसे शोज में देख चुके हैं। इसके अलावा दिव्यंका त्रिपाठी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में भी नजर आ चुकी है। अब इसी बीच अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसमे यह कहा जा रहा है कि इस दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन में नजर आ सकती हैं। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 16 के लिए अप्रोच किया गया है।

मेकर चाहते हैं कि दिव्यंका त्रिपाठी इस शो का हिस्सा बने, ऐसे में मेकर और दिव्यंका त्रिपाठी के बीच बात चीत चल रही है। हालांकि अभी तक फाइनल बयान सामने नहीं आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यंका त्रिपाठी को इससे पहले भी कई बार बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अभिनेत्री ने हर बार इस शो का हिस्सा बनने के लिए मना कर दिया था।

अपने से आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने के लिए कपिल शर्मा ने Akshay Kumar का उड़ाया मजाक

हालांकि अब यह देखना है कि क्या इस बार वह बिग बॉस का हिस्सा बनती है या नहीं। आपको बता दें कि पिछली बार इंटरव्यू के दौरान दिव्यंका त्रिपाठी ने कहा था कि, वह शो के लिए नहीं बनी है और ना ही वह शो के फॉर्मेट में खुद को फिट होता देखती है। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर कहा जा सकता है कि अगर मेकर्स और उनके बीच बातचीत सही रही तो वह आने वाले दिनों में बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बन सकती हैं।

पहले सोमवार को शानदार कमाई कर ले गई Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 2, देखें ताजा आंकड़े

क्या राजनीति फिल्म का सीक्वल बनाएंगे Prakash Jha, सवाल पूछने पर डायरेक्टर ने दिया ऐसा जवाब