×

Liger फिल्म की तुलना तमिल सिनेमा से करने पर भड़के Vijay Devarakonda, कह दी ये बड़ी बात

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

दरअसल बात यह है कि फिल्म लाइगर की स्टार कास्ट इन दिनों जमकर प्रमोशन कर रही है। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा फिल्म को लेकर बात कर रहे और इसी बीच अभिनेता ने लाइगर की तमिल फिल्मों से तुलना को लेकर जवाब दिया है। एक खास बातचीत के दौरान जब लाइगर की तुलना तमिल फिल्म से की गई तो इसका जवाब देते हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा ने कहा कि, दोनों फिल्में अलग हैं।

अभिनेता ने कहा कि, मुझे अम्मा, नन्ना और तमिल अम्माई बहुत पसंद है। लेकिन लाइगर एक अलग फिल्म है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसमे मां और बेटे की बॉन्डिंग दिखाई दी है। फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा कि, कभी भी रीमेक नहीं बनाऊंगा और सच में मुझे करना पसंद नहीं है। आपको बता दें कि, फिल्म लाइगर का निर्देशन पूरी जगन्नाथ ने किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/TgcruVx0dNM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TgcruVx0dNM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसमे अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा और रमैया कृष्णन जैसे कलाकार की लीड रोल में नजर आए हैं। ये फिल्म 25 अगस्त को हिंदी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी शामिल हैं।