×

कास्टिंग काउच को लेकर Urfi Javed ने किया हैरान करने वाला खुलासा

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बात की है। इसी बीच एक और अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। अभिनेत्री उर्फी जावेद एक कास्टिंग डायरेक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से वो इस वक्त सुर्खियों में है। उन्होंने डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर आरोप लगाया है कि, वो उनके जैसी छोटी लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं।

अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और इसी के साथ उन्होंने डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि, उनके अलावा कई लड़कियों ने ओबेद अफरीदी पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं।

उर्फी जावेद ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, जब अपना काम निकल जाता है तो लोग बदनाम करने लगते हैं। सबसे पहली बात ये है कि, उन्होंने यानी अफरीदी ने उनके शूट के पैसे नहीं दिए हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि, जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो वो मुझे गलत बोलने लगे। इसके बाद बहुत सी लड़कियां सामने आई और उन्होंने बताया कि वो कैसे उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे। अभिनेत्री उर्फी जावेद द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने ओबेद अफरीदी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।