×

नोपोटिज्म के आरोप के बीच Karan Johar की फिल्म में हुई दो और स्टारकिडस की एंट्री

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर अक्सर नेपोटिज्म को लेकर घिरे रहते हैं। उन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने नेपोटिज्म का का आरोप लगाया है। हालांकि एक बार फिर से वो नोपोटिज्म को लेकर चर्चा में है। इन दिनों करण जौहर अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर व्यस्त है।

आपको बता दें कि, इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। अब इसी बीच एक बार फिर से करण जौहर नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दो और स्टार किड्स की एंट्री हो चुकी है।

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म से पहले ही जुड़े थे। अब खबर है कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के बेटे अरिन भी करण जौहर की फिल्म से जुड़े हैं। इब्राहिम अली खान राॅकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं

<a href=https://youtube.com/embed/fppJtxJ7RWY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fppJtxJ7RWY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

वहीं अरिन और अरहान भी फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। दोनों स्टारकिडस की एंट्री होने के बाद एक बार फिर से करण जौहर नेपोटिज्म को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि करण जौहर इससे पहले कई बाॅलीवुड स्टार किडस को अपनी फिल्मों के जरिए लाॅन्च कर चुके है।