×

Tiger Shroff की बहन Krishna Shroff के साथ लंच करने पहुंची Disha Patani, तो लोग बोलें पैचअप हो गया क्या

 
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खबरों में कहा जा रहा था कि, दिशा पाटनी ने अपने बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप कर लिया है। दरअसल दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया और बीते दिनों खबर आई थी कि अब यह कपल अलग हो चुका हैं। हालांकि अब इसी बीच अभिनेत्री दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है।

दोनों बीते दिन यानी रविवार को एक साथ लंच करने पहुंची थी। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच किया और साथ में गाड़ी में बैठ कर चली गई। इस दौरान दिशा पाटनी का कृष्णा के प्रति केयरिंग नेचर देखने को मिला। दिशा पाटनी कृष्ण का हाथ पकड़े दिखाई दे रही थी।

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

दोनों का बांड देखने के बाद लोग लगातार कयास लगा रहे हैं कि, क्या एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का पैचअप हो गया है। एक यूजर ने लिखा कमेंट करते हुए लिखा कि, आप दोनों का यह बाहर काफी प्यारा है। अगले ने पूछा कि, पैचअप हो गया क्या। सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीर और वीडियो सामने आते ही सुर्खियों में है। जिस पर लोग अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अगर हम बात करें दिशा पाटनी के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। दिशा पाटनी की पिछली रिलीज फिल्म एक विलन रिटर्न थी। हालांकि यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।