×

नहीं हुआ है Tiger Shroff और Disha Patani का ब्रेकअप, इसलिए फैलाई गई थी अफवाह

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि इन दोनों की जोड़ी हमेशा से चर्चा में रही है और लोग टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को एक साथ देखना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप की खबरों के बीच भी दिशा पार्टी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे की पोस्ट पर लगातार कमेंट करते और प्रतिक्रिया देते नजर आते थे। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है, उसे सुनने के बाद फैंस हैरान हो जाएंगे।

<a href=https://youtube.com/embed/swPhyd0g6K8?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/swPhyd0g6K8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

खबरों में बताया जा रहा है कि दोनों के ब्रेकअप की खबर सिर्फ एक विलन रिटर्न के प्रमोशन के लिए थी। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के साथ अभी भी रिलेशनशिप में हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, दिशा रोज टाइगर के घर आती है। वह टाइगर और उनके परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। यहां तक कि वर्कआउट के लिए भी टाइगर और दिशा साथ ही निकालते हैं।

खबरों के अनुसार एक विलन रिटर्न के बाद से ही दिशा पाटनी को लगातार टाइगर श्रॉफ के घर आते जाते देखा जाता है। ब्रेकअप की बातों को लेकर जब उनकी टीम से सवाल किया गया तो बताया कि, टाइगर और दिशा की ब्रेकअप की अफवाह उनकी तरफ से नहीं आई थी। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की जब खबरें सामने आई थी तो कई लोगों को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि अब यह खबर उनके चाहने वालों के लिए राहत भरी खबर है।