×

Rohit Shetty और Ajay Devgn की फिल्म सिंघम 3 में हुई इस सुपरस्टार की धांसू एंट्री, बाॅक्स आफिस पर होगा धमाका

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त हैं। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी फिल्म सर्कस में काम कर रहे हैं, इसके अलावा वो एक काॅप ड्रामा वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। जो उनकी वेब सीरीज कॉपी यूनिवर्स ड्रामा होगी। जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी फिल्म सिंघम 3 पर भी काम कर रहे हैं। जी हां आपको बता दें कि रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम की अगली किस्त पर काम कर रहे हैं।

जिसका काम शुरू हो चुका है, रोहित ने फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया है। अब इसकी स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है। अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता की एंट्री हो चुकी है। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हैं। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अजय देवगन के साथ साथ फिल्म सिंघम 3 में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।

इस कारण रोक दी गई Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2, फिल्म की रिलीज में हो सकती है देरी

सलमान इस फिल्म में एक कैमियो रोल करेंगे। उनका रोल कैसा होने वाला है, इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम 3 सलमान खान का दबंग अवतार दिखाई दे सकते है। आपको बता दें कि अभिनेता अजय देवगन और सलमान खान इन दिनों अपनी अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर व्यस्त हैं।

गन लाइसेंस मिलने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर बेखौफ अंदाज में नजर आए Salman Khan, वायरल वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/mp-XqCrCi6I?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/mp-XqCrCi6I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा के बाद अब Akshay Kumar की रक्षाबंधन फिल्म को बायकाॅट करने की हो रही मांग, सामने आया कारण