×

Shahrukh Khan की फिल्म जवान में साउथ का ये सुपरस्टार कर सकता है धांसू एंट्री, Atlee Kumar के साथ वायरल तस्वीर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इ दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, शाहरुख खान की आने वाले दिनों में जवान, पठान और डंकी जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। जिसके लिए अभिनेता ने तैयारियां काफी समय पहले ही शुरू कर दी है। अब इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार ने बीते 21 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है।

एटली कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जो इस वक्त सुर्खियों में है। एटली कुमार ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके साथ साउथ के सुपरस्टार अभिनेता थालापाति विजय के साथ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। तस्वीर के सामने आने के बाद लोग अलग.अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। एटली कुमार की इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग लगातार कयास लगा रहे हैं कि, फिल्म जवान में विजय थालापाति भी शाहरुख खान के साथ नजर आ सकते हैं।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि, जवान में थालापति विजय कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। अब दोनों एटली कुमार और शाहरुख खान के साथ थालापति विजय की तस्वीर ने लोगों को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि लोगों का यह कयास कितना सही है या आने वाले वक्त में पता चल जाएगा। बता दें कि, फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, प्रियामणि और विजय सेतुपति जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल जून के महीने में रिलीज होगी।