×

साउथ के इस सुपरस्टार अभिनेता ने Aamir Khan के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसका ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो चुका है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अभिनेता नागा चैतन्य इस फिल्म के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब इसी बीच नागा चैतन्य फिल्म में आमिर खान के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर नागा चैतन्य ने बात करते हुए कहा कि, उन्होंने अपने करियर के पिछले 12 साल में जितना सीखा है, उससे कहीं अधिक 45 दिनों में सीखा है। आमिर खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने उनसे काफी ज्यादा सीखा है, उनके पास जादू है कि वह बिना कोशिश किए भी लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। वह बहुत प्यारे इंसान हैं। नागा चैतन्य ने बताया कि आमिर उन अभिनेताओं में से एक है जो हमेशा कंटेंट के बारे में पहले सोचते हैं, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बाद में बात करते है।

बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो चुका है जिसको दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जो इससे पहले आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन कर चुके है।

<a href=https://youtube.com/embed/R6savS7m0Fg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/R6savS7m0Fg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर के साथ फिर से काम कर सकते हैं Ayushmann Khurrana

Akshay Kumar का सिंघासन हिला सकते हैं Kartik Aaryan, इस शख्स ने किया दावा

Bobby Deol ने रोमांटिक अंदाज में पत्नी तान्या को दी शादी की सालगिरह की बधाई