×

बाॅलीवुड सुपरस्टार Salman Khan के साथ काम करना चाहते हैं साउथ का ये मशहूर डायरेक्टर, खुद कही अपने दिल की बात

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, उनके चाहने वाले फिल्म लाइगर की रिलीज का इंतजार पिछले काफी समय से कर रहे हैं। यह फिल्म इसी पर 25 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म लाइगर में साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। मेकर लगातार फिल्म का टीजर ट्रेलर और गाने रिलीज कर रहे हैं।

अब इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि इस फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ बॉलीवुड के एक सुपर स्टार कलाकार के साथ काम करना चाहते हैं और उन्होंने उस सुपरस्टार कलाकार के नाम का भी खुलासा किया है। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान लाइगर फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, वो सिनेमा प्रेमी हैं और इसके नाते उनकी फिल्म अक्सर उन कहानियों से प्रेरित होती हैं जिन्हें पढ़कर वह बड़े हुए हैं।

उनका कहना है कि लाइगर उनके करियर की बेस्ट फिल्म है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो और अधिक हिंदी फिल्म स्टार के साथ काम करें। उन्होंने बताया कि उनका हिंदी फिल्में बनाने का सपना है और उनके पास पहले से ही सलमान खान के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार है। उन्होंने खुलासा किया कि वह फिल्म वांटेड की रिलीज के बाद से ही सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/TgcruVx0dNM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TgcruVx0dNM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

उन्होंने बताया कि, वो सलमान खान को प्यार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि, उन्हें एक दिन सलमान खान के साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर पुरी जगरनाथ ने कहा कि, वो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, वो सभी खान से प्यार करते हैं लेकिन सलमान के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं।