×

फिल्म Brahmastra में कैमियो करती नजर आएगी Ranbir Kapoor की ये एक्स गर्लफ्रेंड

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि महज कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसके अलावा बता दें कि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार लीड रोल में नज़र आने वाले है।

<a href=https://youtube.com/embed/sWpm-RsRmWA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sWpm-RsRmWA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इसी बीच फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। जिसमे बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करती दिखाई देगी। ताजा खबरों के अनुसार रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म में पावरफुल कैमियो रोल करती दिखाई देने वाली हैं। खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कैमियो के लिए मंजूरी दे दी और जल्द ही दीपिका की एंट्री का आधिकारिक तौर पर मेकर्स ऐलान भी करने वाले हैं।

बता दें कि, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अगर हम बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो ये फिल्म इसी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसे आप हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में देख सकते हैं।