×

Karan Johar के चैट शो में एंट्री करेगी साउथ की ये खूबसूरत अभिनेत्री, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि करण जौहर अपने इस शो के साथ धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। बीते दिन ही करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रोमो भी जारी कर दिया था। करण जौहर के इस शो में इस बार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई धांसू कलाकारों की एंट्री होने वाली है।

अब इसी बीच कॉफी विद करण की गेस्ट लिस्ट को लेकर ऐसी खबर आई है जिसे सुनने के बाद फैंस उत्साहित होंगे। दरअसल बात यह है कि खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि करण जौहर के शो कॉफी विद करण में साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु एंट्री करने वाली है।

<a href=https://youtube.com/embed/dlCoLug_zJM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dlCoLug_zJM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

यहां पर सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि समांथा रूथ प्रभु करण जौहर के इस शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आने वाली है। जिसको लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

Sushant Singh Rajput मामले में NCB ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप, 12 जुलाई को होगी पेशी

अक्षय कुमार और समांथा का नाम सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस दौरान दोनों के कई राज खुलने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समांथा रूथ प्रभु पहली बार करण जौहर के शो में नजर आएंगी। इसके अलावा खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी करण जौहर के शो में पहली बार एक साथ दिखाई देंगी।

Salman Khan को लेकर ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, Tiger 3 फिल्म के बाद खत्म हो जाएगा स्टारडम

Ranbir Kapoor के रोमांटिक हीरो की छवि को तोड़ी फिल्म Shamshera, डकैत के रोल में नजर आएंगे अभिनेता