×

Bigg Boss OTT 2 में Karan Johar को रिप्लेस करेगा बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, आ रही ऐसी खबरें

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थी कि, वो बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को होस्ट कर सकते हैं। इस शो के जरिए रणवीर सिंह फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर को रिप्लेस करने वाले हैं। बता दें कि, बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया था। इसके बाद खबर आ रही थी कि, रणवीर सिंह करण जौहर को इस शो में रिप्लेस करने वाले हैं।

हालांकि अब जो खबरें आ रही है उसमे सभी खबरों अफवाह बताया जा रहा है। करण जौहर ही बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को होस्ट करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, रणवीर सिंह बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। रणवीर सिंह और बिग बॉस ओटीटी 2 के निर्माताओं के बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई है। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो इ​न दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/iqlan_BUi2I?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iqlan_BUi2I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसमें उनकी फिल्म सर्कस और अन्नियन की हिंदी रीमेक जैसी शामिल है। जिसके जरिए वो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह की पिछली रिलीज फिल्म जयेश भाई जोरदार थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।