×

Alia-Ranbir Wedding: Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के घर पहुंचा शादी का जोड़ा, सामने आई झलक

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बधंन में बंधने जा रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों में दोनों की शादी की तारीख 14 और 15 अप्रैल बताई जा रही है। खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक दूसरे के साथ 14 और 15 अप्रैल को शादी के सात फेरे लेने जा रहे है। दोनों के घर में शादी की तैयारी भी शुरू होने लगी है।

<a href=https://youtube.com/embed/XcCWBRqWmyw?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/XcCWBRqWmyw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640">

इसके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया है। फोटोग्राफ्स की भीड़ भी दोनों के घरों के आसपास लगनी शुरू हो चुकी है। अब इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर पर शादी का जोड़ा भी पहुंच चुका है। जिसकी झलक भी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि, आलिया भट्ट नामी फैशन डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा पहनने जा रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया गया है।