Kangana Ranaut की फिल्म धाकड़ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अर्जुन रामपाल को कड़ी टक्कर दे रही अभिनेत्री

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि फिल्म धाकड़ का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल का धाकड़ अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म धाकड़ के ट्रेलर में अभिनेता अर्जुन रामपाल एक पागल और खूंखार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। जबकि अर्जुन रामपाल को कड़ी टक्कर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ होने वाली है। फिल्म धाकड़ का ट्रेलर देखने में काफी जबरदस्त है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसे देखने के बाद कई लोग इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। धाकड़ का ट्रेलर रिलीज होते ही लगातार सुर्खियों में है इसे अब तक यूट्यूब पर ढेर सारे व्यूज हासिल हो चुके है। आपको बता दें कि जब धाकड़ का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था तो कई लोगों ने कंगना रनौत और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की थी। अगर हम बात करें फिल्म धांकड़ की तो यह फिल्म इसी 20 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के अलावा अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी लीड रोल में नजर आएंगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में धाकड़ कमाई करने वाली है। कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का निर्देशन ​रजनीश राजी घई ने किया है। इसके अलावा कंगना रनौत आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म तेजस, मणिकर्णिका का सीक्वल और एमरजेंसी ​जैसी फिल्में शामिल है।