×

Ranbir Kapoor के रोमांटिक हीरो की छवि को तोड़ी फिल्म Shamshera, डकैत के रोल में नजर आएंगे अभिनेता

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और हैंडसम अभिनेता की लिस्ट में शामिल रणबीर कपूर आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म शमशेरा , ब्रह्मास्त्र और एनिमल जैसी फिल्में शामिल है। आपको बता दें कि बीते दिन ही शमशेरा फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। शमशेरा के टीजर में अभिनेता रणबीर कपूर का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है, जो इससे पहले अब तक किसी ने नहीं देखा था। फैंस ने शमशेरा का टीजर देखने के बाद बताया कि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट होगी और रणबीर कपूर के करियर की शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

अब इसी बीच फिल्म को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि क्या ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सुपरहिट और शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। बता दें कि, रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा में एक डकैत का किरदार निभाया है, वह डकैत अपने लोगों के हितों के लिए लड़ता है और उन पर हो रहे अत्याचार से उन्हें बचाता है। टीजर में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर घोड़े पर सवार होकर एंट्री करते नजर आते हैं और उन्होंने पुरानी किसी भी फिल्म में शायद ही ऐसा किया होगा।

अभिनेता के इस लुक और किरदार को देखकर उनके चाहने वाले भी हैरान हो गए थे। वहीं कई लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि रणबीर कपूर की यह फिल्म उनके चॉकलेटी बॉय इमेज को तोड़ने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म शमशेरा रणबीर कपूर के रोमांटिक हीरो की छवि को इस वजह से तोड़ सकती है।

Shah Rukh Khan की फिल्म जवान में Nayanthara को कड़ी टक्कर दे सकती हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना

<a href=https://youtube.com/embed/u4_1EYn7IGU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/u4_1EYn7IGU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

यह एक डकैत राजनीति पर आधारित फिल्म है। जिसमे शमशेरा अपने अधिकारों के लिए अंग्रेजों से लड़ता है। फिल्म में रणबीर कपूर रोमांस की जगह अपने समाज के लोगों के लिए लड़ते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि फिल्म इसी साल 22 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

OTT प्लेटफार्म को लेकर बोलें John Abraham कहा, वो 299 रूपए में बिकने को तैयार नहीं

Esha Gupta का बोल्ड अंदाज देखकर फैंस हैरान, वायरल हो रही तस्वीरें