×

फिल्म RRR ने 12वें दिन की इतने करोड़ की कमाई, मेकर्स पकड़ लेंगे माथा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। हर जगह सिर्फ फिल्म ट्रिपल आर को लेकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। 12 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है। हालांकि इस बार के आंकड़े कुछ खास नहीं रहे। फिल्म ने 12वें दिन जो कमाई की है।

उसे देखने के बाद मेकर भी परेशान हो जाएंगे। फिल्म ट्रिपल आर ने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 82.40 करोड रुपए का कारोबार किया था। वहीं 11वें दिन में 20.34 करोड रुपए का कारोबार किया है। 12वें दिन का आंकड़ा और भी हैरान करने वाला है, 12वें दिन फिल्म ने 17.61 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/f_vbAtFSEc0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/f_vbAtFSEc0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 939.41 करोड़ रूपए हो गई है। फिल्म ट्रिपल आर में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आए है। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है।