×

पति Hrithik Roshan से तलाक लेने के बाद अर्सलान गोनी के साथ शादी रचाने जा रही Sussanne Khan, आ रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, सुजैन खान इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में है। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ डेट और पार्टी में देखा गया है। हाल ही में अर्सलान गोनी और सुजैन खान छुट्टियां मनाकर वापस आए हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

छुट्टियां मनाकर वापस लौटने के बाद अब खबरें सामने आ रही है कि रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान जल्दी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी रचा सकती है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, सुजैन खान और अर्सलान गोनी काफी मैच्योर है और वो जानते हैं कि वो अपनी बाकी की जिंदगी एक साथ बिताना चाहते हैं, वो शादी करना चाहते हैं। सुजैन भी दूसरी बार शादी करने को लेकर गंभीर हो गई हैं।

अगर यह दोनों शादी करते हैं तो बहुत ही साधारण तरीके से इन दोनों की शादी होने वाली है। इसमे कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं होगा लेकिन इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स एंट्री कर सकते हैं। बता दें कि, सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ शादी करने वाली है।

उसी बीच खबर आ रही है कि रितिक रोशन भी सुजैन से तलाक लेने के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और वो सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि, रितिक रोशन जल्द ही सबा आजाद के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर

पर नहीं कहा जा सकता है। आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी और साल 2013 में एक दूसरे के साथ तलाक ले लिया।