×

Sushant Singh Rajput की बहन प्रियंका ने अभिनेता के निधन को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने उनके निधन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका सिंह ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी बात कही है, इसे फैंस और आम लोगों को जरूर जानना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल हो गए हैं। उनके लिए निधन के बाद कई जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई भी निर्णय सामने नहीं आया है।

लेकिन हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती का नाम जरूर इस केस से जुड़े गया है ।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके चाहने वाले मांग कर रहे हैं कि, अभिनेता को न्याय मिलना चाहिए। हालांकि अब अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह ने कहा कि, सुशांत की मौत एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। इस बयान के सामने आने के बाद हर कोई फिर से सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि, साजिश करने वालों को जेल भेजना चाहिए। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 4 जून 2020 को उनके मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाया गया था। अभिनेता के निधन के बाद से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके लाखों करोड़ों चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा था।