×

Sushant Singh Rajput की बहन को Rhea Chakraborty इशारों ने दिया करारा जवाब

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस का गुस्सा लगातार बना हुआ है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के गुस्से का शिकार है। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले उनकी मौत का जिम्मेदार मानते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के आरोप भी लग चुके हैं। अब इसी बीच हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुशांत की बहन प्रियांका सिंह के आरोपों पर उस वक्त रिया चक्रवर्ती ने कोई जवाब नहीं दिया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इशारों इशारों में ही प्रियंका को इन सबसे ऊपर उठने की सलाह दी थी। रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, इन सभी शोर से ऊपर उठो, अहंकार से ऊपर उठो, इतना ऊपर उठो कि केवल तुम पर उंगली उठा सकें।

क्योंकि आप वही है, जहां वे कभी नहीं हो सकते, तुम शांति में हो, तुम प्यार से उड़ते हो, जब भी आपको कोई कारण नहीं देते। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती के लिए कहा कि, वही उनके भाई की मौत के लिए जिम्मेदार है। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हो गया था।