×

Mahesh Babu के बॉलीवुड अर्फोड नहीं कर सकता बयान पर Sunil Shetty ने कहा बाप बाप होता है

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू ने हाल ही में बॉलीवुड को लेकर एक बयान दिया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। महेश बाबू के इस बयान के बाद कई लोग उनके पक्ष में है तो कई लोग लोग बॉलीवुड के पक्ष में हैं। महेश बाबू के इस विवादित बयान पर एक एक करके लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। जिन्होंने इस विवादित बयान पर अपना पक्ष भी रखा है।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया कि, बॉलिवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच चल रहा यह विवाद सोशल मीडिया की वजह से हो रहा है। यहीं से इसे क्रिएट किया गया। अभिनेता ने कहा कि हम भारतीय हैं और फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जाए तो वहां भाषा बीच में आती ही नहीं है। वहां पर कंटेंट जरूरी है मैं भी साउथ से आता हूं लेकिन मेरी कर्म भूमि मुंबई है, तो मैं हमेशा मुंबईकर रहूंगा।

Nayanthara और Vignesh Shivan की शादी की तारीख पक्की, इस दिन लेंगे सात फेरे

सुनील शेट्टी ने कहा कि ऑडियंस डिसीजन ले रही है कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी चाहिए कौन सी उन्हें नहीं देखनी चाहिए। अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि, आप तक सिनेमा में कई लोगों ने उनसे कहा है कि, सिनेमा हो या ओटीटी बाप बाप रहेगा बाकी के फैमिली मेंबर फैमिली मेंबर्स ही रहेंगे। अभिनेता ने कहा कि, बॉलीवुड हमेशा बॉलीवुड ही रहेगा इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरो को तो पहचानना ही पड़ेगा। यह एक ऐसी यात्रा है जहां हमें दोबारा सोचना है और अच्छा कंटेंट देना है।

Mahesh Babu के बयान, बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता पर आई Mukesh Bhatt की प्रतिक्रिया

Kangana Ranaut ने कहा, ईद की पार्टी में मेरी फिल्म धाकड़ की तारीफ करते हैं लेकिन सबके सामने नहीं