×

Sushant Singh Rajput को याद कर सोशल मीडिया पर भावुक हुई बहन, कहा दो साल हो गए

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 2 साल पूरे हो गए है। अभिनेता के अचानक निधन की खबर 14 जून साल 2020 को आई थी। जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया था। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चले जाएंगे। आपको बता दें कि, अभिनेता की दूसरी पुण्यतिथि पर ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके चाहने वाले भी उन्हें याद कर रहे हैं।

अभिनेता की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनको याद करते हुए एक नोट शेयर किया है। इस नोट में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा कि, भाई आपको अपना नश्वर निवास छोड़े हुए 2 साल हो गए हैं, लेकिन आप अपनी दया करुणा के मूल्यों के चलते अमर हो गए हैं।

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

अभिनेता की बहन ने लिखा कि, आज आइए हम सभी एक दीपक जलाए और एक निस्वार्थ कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने निदा फ़ाज़ली एकाएक शेयर भी पोस्ट किया है।

प्रोडक्ट ऑफ नेपोटिज्म कहने पर सामने आया Ahan Shetty का रिएक्शन

घर से मस्जिद है बहुत दूर, चलो यूं कर ले किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं की लिस्ट में आते थे जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई यादगार फिल्में दी है जिसे आज भी उनके चाहने वाले देखना पसंद करते हैं।

पवित्र रिश्ता के शूटिंग सेट की तस्वीरें देख Sushant Singh Rajput के फैंस भावुक

सोशल मीडिया पर Kriti Sanon के इस वीडियो को देख लोग कर रहे ट्रोल, कहा सब दिखावा है