Charu Asopa और Rajeev Sen के रिश्ते को लेकर आई हैरान करने वाली खबर
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली अभिनेत्री चारू आसोपा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि, चारू आसोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर झूठ बोलने और धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा खबरों में ये भी कहा जा रहा था कि, चारू आसोपा और राजीव सेन जल्द ही एक दूसरे के साथ तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अब जो खबर आ रही है, उसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
दरअसल बात ये है कि, खबरों में कहा जा रहा है कि, चारू आसोपा और राजीव सेन अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। कुछ समय पहले चारू आसोपा और राजीव सेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे दोनों साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि, दोनों ने एक दूसरे को माफ कर दिया है।
वहीं राजीव सेन भी तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। राजीव सेन ने बताया कि, मुझे कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है तस्वीर सब कुछ बोल रही है। आपको बता दें कि चारू आसोपा ने कुछ समय पहले की ही सिंदूर और लाल साड़ी पहनकर तीज का त्यौहार सेलिब्रेट किया था। चारू आसोपा को लाल साड़ी में देखकर राजीव सेन भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
लाइगर की रिलीज से पहले Vijay Deverakonda को बाॅलीवुड से मिल रहे कई आफर्स, अभिनेता ने किया रिजेक्ट
क्योंकि इस तस्वीर में चारू बेहद खूबसूरत लग रही थी। राजीव सेना अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि, चारू लाल रंग की साड़ी में हमेशा सुंदर लगती है। मैं हर बार चारू की तारीफ करता हूं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार चारू आसोपा राजीव के रिश्ते के को खबरें सामने आ चुकी है।
इंडियन पुलिस फोर्स में गुडों की जमकर धुनाई करेंगे Sidharth Malhotra, देखें बीटीएस तस्वीर