×

ट्रोल करने वालों को Shehnaaz Gill ने दिया करारा जवाब

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। दरअसल बात यह कि, शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के जरिए बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही है। अब इसी बीच अभिनेत्री शहनाज गिल ने ट्रोल करने वालों को अपने अंदाज में जवाब दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल ने बीते दिनों अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में शिरकत की थी।

इस दौरान जब सलमान खान ने गाड़ी तक छोड़ने आए तो शहनाज ने सलमान खान को गले लगा लिया और उन्हें किस भी किया था। शहनाज गिल और सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिस पर कई लोग अभिनेत्री को ट्रोल भी कर रहे थे। कुछ लोगों ने शहनाज गिल पर सिडनाज के फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगा। हालांकि अब अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

<a href=https://youtube.com/embed/ZSBiL4JL2GM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ZSBiL4JL2GM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

शहनाज गिल ने एक बातचीत के दौरान ट्रेलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, मैं सिर्फ पॉजिटिव पर ही ध्यान देना चाहती हूं। जितना प्यार लोग मुझे देते हैं। वह बहुत ही है, बाकी सारी नेगेटिविटी को ओवरशैडो करने के लिए है। तो मैं केवल इसकी नकारात्मक साइड को ही क्यों देखूं। सोशल मीडिया है ही ऐसा मीडियम। शहनाज गिल जल्द सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।