×

Shamshera teaser रिलीज हुआ Ranbir Kapoor और Sanjay Dutt की फिल्म शमशेरा का धांसू टीजर, देखकर लोग बोले बॉलीवुड वापस आ रहा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और संजय दत्त एक साथ फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले है। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात ये है कि, मेकर ने संजय दत्त और रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म शमशेरा का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। 15 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर और संजय दत्त का बेहद दमदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का टीजर रिलीज से कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और कई लोग फिल्म का टीजर देखने के बाद केजीएफ की दुनिया को याद करते नजर आ रहे हैं।

टीजर में रणबीर कपूर टेरेफिक फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर से रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है, उनकी दो जबरदस्त फिल्म शमशेर और ब्रह्मास्त्र एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके टीजर भी सामने आ चुके हैं। एक यूजर ने फिल्म शमशेरा के टीजर को देखते हुए लिखा कि, बॉलीवुड वापस आ रहा है, केजीएफ का बाप शमशेरा आ रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/u4_1EYn7IGU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/u4_1EYn7IGU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

15 सेकंड के टीचर में इतने रोंगटे आ गए जो केजीएफ के दोनों भागों में नहीं आ पाए। अगले ने लिखा है कि रणबीर कपूर, शमशेरा लोड हो रहा है। जबकि अगले ने लिखा रणबीर कपूर एक बार फिर से धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में है। जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि, फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर और संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है, ये फिल्म 21 जुलाई के महीने में रिलीज की जाएगी।