×

Shah Rukh Khan की फिल्म जवान की इतने करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया था। जिसके बाद अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वाले उनकी इस फिल्म के लिए उत्साहित है। बता दें कि, फिल्म जवान से शाहरुख खान का पहला लुक भी सामने आया था। जिसे देखने के बाद फिल्म की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

आपको बता दें कि, फिल्म जवान का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। जिसमे शाहरुख खान के साथ नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि, शाहरुख खान की फिल्म जवान के ओटीटी राइट्स को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदने का मन बनाया है। खबरों के अनुसार मेकर ने जवान के लिए 120 करोड़ रूपए की डील करने की प्लानिंग की है।

हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन फिल्म जवान के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि, एटली एक निर्देशक के तौर पर बहुत अच्छे हैं। सभी उनके काम को जानते हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता था। उनकी और मेरी अच्छी केमिस्ट्री है। जवान में हमने जो भी कुछ किया, वो थ्रिलर और उत्साहित करने वाला है। आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म जवान के अलावा डंकी और पठान में भी नजर आएंगे।

Vijay Deverakonda की फिल्म लाइगर से सामने आया धांसू पोस्टर, फैंस कर रहे तारीफ

Karan Johar के शो कॉफी विद करण के आफर को इन दो साउथ सुपरस्टार ने ठुकराया

दादा बनने वाले हैं Ranbir Kapoor के ताऊजी यानी Randhir Kapoor कहा, कपूर खानदान को नया चिराग मिलेगा