×

कोरोना वायरस की चपेट में आए Shah Rukh Khan, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल बात यह है कि सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि, शाहरुख खान कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। बता दे कि कोरोना वायरस से प्रभावित होने से पहले शाहरुख खान ने हाल ही में दो बड़ी फिल्मों का ऐलान भी किया था।

जिसमे जवान और डंकी शामिल है। ऐसे में अब अभिनेता के को लेकर ऐसी खबरों से उनके फैंस परेशान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। जिसमे कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ का नाम शामिल है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा हे कि, बीते 24 घंटे के अंदर ही कार्तिक आर्यन, आदित्य राय कपूर और कैटरीना कैफ से लेकर शाहरुख खान को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

स्मार्ट जोड़ी का खिताब जीतते ही ट्रोल हो रही Ankita Lokhande, सामने आया ये बड़ा कारण

कोरोना वायरस की वजह से ही कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन आइफा अवॉर्ड 2022 का हिस्सा भी नहीं बन पाए। अगर हम बात करें शाहरुख खान के काम की तो वो एटली कुमार की अगली फिल्म जवान में नजर आने वाले है।

क्या Urfi Javed मीका सिंह की दुल्हनिया की रेस में शामिल होने जा रही, खुद अभिनेत्री ने दिया जवाब

<a href=https://youtube.com/embed/fPX0C-g5xpU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fPX0C-g5xpU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसका ऐलान मेकर ने बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी करते हुए किया था। इसके अलावा शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले है। डंकी और जवान से पहले शाहरुख खान पठान पर काम कर रहे है। जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल Ranveer Singh और Samantha की तस्वीर, क्या है माजरा