×

Ranveer Singh के इस वीडियो को देखकर भड़के फैंस ने उड़ाई धज्जियां, कहा परफॉर्मेंस देख रॉकी भाई कोमा में चले गए

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता रणवीर सिंह आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म सर्कस और अन्नियन की हिंदी रीमेक है। अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि रणवीर सिंह ने बीते दिन आईपीएल 2022 फाइनल में अपनी डांस परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया और रणवीर सिंह जनरेशन के सबसे बड़े एंटरटेनर बन गए हैं।

लेकिन कई बार रणवीर सिंह की ये कोशिश उन पर भारी पड़ जाती है। दरअसल बात यह है कि बीती रात रणवीर सिंह ने फैंस की खातिर केजीएफ चैप्टर 2 के सुपरहिट डायलॉग और गाने पर परफॉर्मेंस थी। यही कारण है कि अभिनेता इन दिनों ट्रोल किए जा रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता यश के चाहने वाले रणवीर सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे है। यूजर ने कहा कि, अभिनेता को सस्ता यश बनने का नशा था।

 

आईपीएल फिनाले 2022 से सामने आया रणबीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हालांकि कई लोग रणवीर सिंह की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा कि, रणवीर सिंह की ये परफॉर्मेंस देख कर रॉकी भाई कोमा में चले गए।

 

एक ने लिखा कि, रणवीर सिंह माफ करना भाई लेकिन अपने रॉकी भाई जैसा कोई नहीं। अगर हम बात करें रणवीर सिंह की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म जयेशभाई जोरदार थी। जिस जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।