×

Karan Johar के शो में Sara Ali Khan और Janhvi Kapoor ने Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को बताया चीप

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 को लेकर सुर्खियों में है। जिसका प्रीमियर 7 जुलाई को हुआ था। शो के पहले एपिसोड में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी देखने को मिली थी। इस दौरान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी शादी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए थे। अब इसके दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान और जानवी कपूर नजर आई। बता दें कि, सारा अली खान और जानवी कपूर के एपिसोड को 14 जुलाई को प्रसारित किया गया था। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ खूब मस्ती की और कई बड़े खुलासे भी किए।

इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी दोनों ने बात की। बता दें कि, हाल ही आलिया और रणबीर ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल के महीने में मुंबई के पाली हिल में मौजूद अपने घर में शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेहद सादगी के साथ अपनी शादी रचाई थी। सारा अली खान को ये पसंद आया कि, आलिया रणबीर ने अपनी शादी में ज्यादा पैसे खर्च नहीं किया। वहीं जानवी कपूर को लगा कि सारा ने इनकी शादी को सस्ता बताया है।

करण जौहर ने जब जानवी से पूछा आप अपनी शादी के लिए किस बॉलीवुड कपल की शादी से प्रेरणा लेंगी। तो इस पर जानवी ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम लिया। जानवी की बात पर अभिनेत्री सारा अली खान ने रिएक्ट करते हुए कहा कि, मैं भी जानवी की बात से सहमत हूं। मुझे लगता है कि आलिया रणबीर की शादी सबसे खास थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी शादी में ज्यादा खर्च नहीं किए। मुझे यह बात पसंद आई।

<a href=https://youtube.com/embed/N2zFlkGNg_4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/N2zFlkGNg_4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

उन्हें विदेश में नहीं जाना पड़ा, उन्हें केवल अपनी बालकनी तक जाना पड़ा, कितना प्यारा था ये। मैं भी ऐसा ही करूंगी। सारा की बात को बीच में काटते हुए जानवी कपूर कहती है, सारा ने साल की सबसे बड़ी शादी को चीप बताया, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, मैंने शादी को सस्ता नहीं बताया, बल्कि तुमने कहा है। मैंने कहा कि ये यूरोप में नहीं था, मुझे बस बालकनी बहुत पसंद आई। अगर हम बात करें जानवी और सारा की तो ये दोनों आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।