×

समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ किया ओ अंटावा गाने पर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो कलाकार अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु आने वाले दिनों में जल्द ही करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आने वाले हैं। इस बार का यह शो बेहद खास होने वाला है। जिसमें अक्षय कुमार और समर्थन रुथ प्रभु बतौर गेस्ट के रूप में एंट्री करने वाले है। दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं लेकिन दोनों का प्रोफेशनल एक ही है। दोनों अपनी अपनी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। अब इसी बीच शो का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, अभिनेत्री के सामंथा प्रभु अक्षय कुमार के साथ ओ अंटावा गाने पर डांस करती नजर आ रही है और वो इस दौरान काफी नॉटी लग रही हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर के एपिसोड का यह प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु ओ अंटावा गाने के हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल है और इनका ये मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिसे उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये समांथा का ये गाना उनकी फिल्म पुष्पा का है। जिसमे वो अल्लू अर्जुन के साथ डांस नंबर करती नजर आ रही है। उनका यह गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। अगर हम बात करें दोनों कलाकारों के काम की तो ये दोनों आने वाले दिनों में कई फिल्मों मं नजर आने वाले है।