इस फिल्म में Samantha Ruth Prabhu और Vijay Deverakonda के होंगे कई लिप लॉक सीन्स
May 20, 2022, 10:47 IST
मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विजय देवरकोंडा और समांथा रूथ प्रभु एक साथ फिल्म कुशी में नजर आने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन ही फिल्म कुशी के टाइटल का मेकर्स ने ऐलान कर दिया था। साथ ही एक फिल्म से विजय देवरकोंडा और समांथा रूथ प्रभु का पहला लुक भी शेयर किया था। अब इसी बीच फिल्म कुशी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि खबरों में कहा जा रहा है कि फिल्म कुशी में समांथा रूथ प्रभु और विजय देवरकोंडा के बीच कई लिप लॉक सीन होंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय देवरकोंडा और समांथा रूथ प्रभु पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक दूसरे के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। यही कारण है कि इस प्रेस जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
फिल्म कुशी में समांथा रूथ प्रभु और विजय देवरकोंडा के अलावा जयाराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, अली, रोहिणी वेनेला किशोर, राहुल, राम कृष्ण, श्री कांत अयंगर जैसे कई कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।