मोनोकिनी ड्रेस में पूल के अंदर मस्ती कर रही सलमान खान की हीरोइन Bhagyashree
Feb 1, 2022, 17:33 IST
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान और भाग्यश्री ने करीब एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने एक साथ फिल्म मैंने प्यार किया में काम किया था। सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया साल 1989 में रिलीज की गई थी। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया और ये बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में आती है। अब अभिनेत्री भाग्यश्री 52 साल की हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
आज भी भाग्यश्री अपने ग्लैमरस और क्यूट लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। अब इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। भाग्यश्री की अगर हम तस्वीर की बात करें तो वो इस दौरान स्विमिंग पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही है।
अपनी तस्वीर में भाग्यश्री मोनोकिनी पहनी हुई है, जिसमें उनका हॉट और बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। भाग्यश्री ब्लू कलर की मोनोकिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। जिसमे वो पूल के अंदर हंसते हुए पोज देती दिखाई दे रही है।