×

बाॅलीवुड की इस आइकाॅनिक फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे Salman Khan, रही ऐसी खबरें

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ी और अच्छी खबर सामने रही है। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। दरअसल बात यह है कि अभिनेता सलमान खान जल्द ही बॉलीवुड की एक आईकॉनिक और सुपर हिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, सलमान खान आने वाले दिनों में 1989 की त्रिदेव के रीमेक में लीड रोल में नज़र आने वाले है।

फिल्म त्रिदेव में अभिनेता सनी देओल, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और अमरीश पुरी जैसे कलाकार लीड रोल में नज़र आए थे। ऐसे में अब खबरों में कहा जा रहा है कि, सलमान खान फिल्म त्रिदेव के हिंदी रीमेक में नजर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, सलमान खान त्रिदेव के रीमेक के लिए बातचीत कर रहे हैं। डायरेक्टर राजीव राय ने सलमान खान को रीमिक्स में लेने के लिए संपर्क भी किया है और अभिनेता सलमान खान को कांसेप्ट भी पसंद आया है।

उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में मेकर फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान भी कर सकते हैं। अब इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान के चाहने वाले उनको फिल्म त्रिदेव के रीमेक में देखने के लिए बेताब है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। अगर हम बात करें सलमान के काम की तो वो आने वाले दिनों में टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और बजरंगी भाईजान 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/n5MVzhwupBY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/n5MVzhwupBY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">