×

PM Modi के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े Salman Khan, गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट में लहराया तिरंगा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर में खुशी का माहौल है। देश धूमधाम से इस अवसर को सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं इस अवसर को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है और देशवासियों से अपील की है कि वह अपने घर पर तिरंगा लहराए। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार और राजनेता अपने घर पर झंडा लहरा कर पीएम मोदी के इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

जिसमे अभिनेता आमिर खान, सलमान खान और राजकुमार राव जैसे कलाकारों का नाम शामिल हो गया है। सलमान खान ने भी अपने घर पर झंडा फहराया है। सलमान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तरंगा अभियान में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा फहराया है।

सलमान खान के अलावा इस अभियान से अब तक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, जितेंद्र, कंगना रनौत, गोविंदा, धर्मेंद्र, अनिल कपूर और सनी देओल जैसे कई सेलेब्स ने भाग लिया है और इसी के साथ देशवासियों को तिरंगा लहराने की अपील भी की है। कई सेलेब्स ने अपने घर पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

Raju Srivastava की रिकवरी के लिए Amitabh Bachchan ने भेजा ऑडियो मैसेज, सेहत में हो रहा सुधार

Salman Khan ने खटखटाया मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा, कहा पड़ोसी ने शेयर किया विवादित वीडियो

Akshay Kumar की फिल्म रक्षा बंधन ने दूसरे दिन बाॅक्स आफिस पर की इतने करोड़ की कमाई, देखें ताजा आंकड़ें