×

Rohit Shetty ने आज के डायरेक्टर और एक्टर को दी नसीहत, कहा अपने कंफर्ट जोन से बाहर आए

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि उनका ये शो टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है और इसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। रोहित शेट्टी को बॉलीवुड में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। अब इसी बीच डायरेक्टर ने बॉलीवुड के फिल्ममेकर और अभिनेताओं को बड़ी नसीहत दी है।

हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, आज के दौर के एक्टर्स को दो हीरो वाली फिल्मों से घबराना नहीं चाहिए। रोहित शेट्टी ने कहा कि, उन्हें अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर ऐसी फिल्में करनी चाहिए।

<a href=https://youtube.com/embed/u5r77-OQwa8?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/u5r77-OQwa8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

नए एक्टर को यह नहीं सोचना चाहिए कि दूसरे हीरो की वजह से उनके रोल को नुकसान होगा। बल्कि उन्हें इस से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। रोहित शेट्टी ने कहा कि, साथ ही फिल्म मेकर्स को भी ऐसी फिल्में बनाने के बारे में विचार करना चाहिए।

ऐसा नहीं करने पर आने वाले समय में निर्माताओं के लिए बड़े पैमाने पर फिल्में बनाना मुश्किल हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शेट्टी कई मल्टीस्टारर फिल्में बना चुके हैं। जिसमे उनकी गोलमाल और सूर्यवंशी जैसी फिल्में शामिल। अगर हम बात करें रोहित शेट्टी के काम की तो वह इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमें उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का अगला सीक्वल है।