×

Richa Chadha और Ali Fazal ने शुरू की शादी की तैयारियां, मुंबई के फंक्शन में शामिल होंगे 400 गेस्ट

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अली फजल और ऋचा चड्ढा जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। ंआपकी जानकारी के लिए बता दे कि दोनों इसी साल सितंबर के महीने में एक दूसरे के साथ शादी के साथ फेरे लेने वाले हैं। अब खबरों में कहा जा रहा है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी की प्लानिंग भी शुरू कर ली है। वो इस शादी में 400 गेस्ट को बुलाने वाले हैं और इसके लिए बड़ा फंक्शन आयोजित किया जाएगा।

अली फजल और ऋचा चड्ढा अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सितंबर के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में शादी रचाने वाले हैं। दोनों की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी दिल्ली में होने वाली है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि, अली फजल और ऋचा चड्ढा अक्टूबर में मुंबई में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन भी करेंगे। जिसमें करीब 400 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा ने साल 2019 में ही एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी और साल 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से दोनों की शादी लगातार दो साल से टलती आ रही है। हालांकि अब फाइनली ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के घर पर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

<a href=https://youtube.com/embed/V9qgeeO7tMk?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V9qgeeO7tMk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अभिनेता ने भी अपनी वेडिंग ड्रेस और बाकी चीजों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक कई दिग्गज कलाकार एंट्री ले सकते हैं।