×

Rashmika Mandanna ने यश को लेकर कही ऐसी बात, भड़के फैंस

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता यश इन दिनों अपनी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की गई थी। जिसे देशभर के दर्शक पसंद कर रहे हैं और इस फिल्म के साथ ही यश एक पैन इंडिया स्टार बन कर उभर रहे हैं। देश भर में उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग में इजाफा हुआ है और अब वह नेशनल क्रश बन गए हैं। ऐसे में अभिनेता की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। उनकी फिल्म सुपर हिट होने के बाद अगर उन्हें कोई कुछ कहे तो उनके चाहने वाले कैसे बर्दाश्त हो सकता हैं। हालांकि यह गलती फिल्म पुष्पा द राइज से मशहूर अभिनेत्री से रश्मिका मंदाना ने की है।

दरअसल बात यह है कि एक खास बातचीत के दौरान रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर शो आफ कौन है? उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता यश का नाम लिया जो अभिनेता के चाहने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और यही कारण है कि रश्मिका मंदाना पर लोग भड़क गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। लोगों का कहना था कि रश्मिका मंदाना ने जानबूझकर उनके हीरो का मजाक उड़ाया है।

<a href=https://youtube.com/embed/Q1NKMPhP8PY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q1NKMPhP8PY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

हालांकि बाद में जब यह मामला बढ़ा तो रश्मिका मंदाना नहीं सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि मैंने यश या फिर किसी का अनादर नहीं किया। मैंने कई मौकों पर यश सर की तारीफ की है और उनकी प्रतिभा को कैसे प्रेरित करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि दुख की बात यह है कि मीडिया ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। अगर हम बात करें अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के काम की तो वह आने वाले दिनों में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।