×

Kapil Sharma पर भड़के Ranveer Singh, शो पर पहुंचते ही जमकर लगाई क्लास

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के जरिए लोगों को जमकर हंसाते हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सबसे एंट्री करते हैं और कपिल शर्मा की टीम के साथ खूब हंसी मजाक करते हैं। बता दें कि आने वाले दिनों में कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और शालिनी पांडे नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा के शो का नया वीडियो सामने आया है।

जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन कपिल ने अपने शो में जैसे ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम लिया रणवीर सिंह उनपर बरस पड़े और उनकी जमकर क्लास लगाई। इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने भी आग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह शो पर एंट्री करते हैं और इसके बाद कपिल अभिनेता से पूछते हैं, और दीपिका ठीक है? कपिल की इस बात पर चुटकी लेते हुए अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि, पूछ भाभी जी कैसी है? अर्चना पुरन सिंह की बात सुनकर रणवीर सिंह कपिल शर्मा को ताने मारने से पीछे नहीं हटते हैं।

उन्होंने कहा 10 साल से दीपू दीपू मैं भी देख रहा हूं। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने कपिल शर्मा की जमकर क्लास लगाई और कहा कि इसलिए जब कपिल शर्मा की शादी हो रही थी तो मैंने दीपिका से कहा बेबी तू और मैं साथ चलेंगे कपिल शर्मा की शादी में। अभिनेता की यह बात सुनकर कपिल शर्मा, अर्चना पुरन सिंह और शालिनी पांडे ठहाके लगाकर हंसने लगते है।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण के साथ अक्सर कपिल शर्मा फ्लर्ट करते नजर आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह इस शो में अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहे हैं।