×

दादा बनने वाले हैं Ranbir Kapoor के ताऊजी यानी Randhir Kapoor कहा, कपूर खानदान को नया चिराग मिलेगा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही पापा बनने वाले हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में प्रेगनेंसी का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी का ऐलान होने के बाद से लगातार वह सुर्खियों में और उन्हें टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने अपने अपने अंदाज में बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है।

वहीं मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने ये तक कह दिया कि, उन्हें लगता है कि ऋषि कपूर वापस आ रहे हैं। वहीं दादी बनने जा रही नीतू कपूर को लगता है कि, इससे अच्छी खबर और कोई नहीं हो सकती। हालांकि अब इसी बीच रणबीर कपूर के ताऊजी यानी रणधीर कपूर का रिएक्शन भी सामने आ चुका है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मम्मी पापा बनने के लिए तैयार है। इसलिए फैंस के साथ परिवार का हर सदस्य सातवें आसमान पर है।

Ranbir Kapoor ने किया खुलासा पहले Amitabh Bachchan फिर Shah Rukh khan बनना चाहते थे अभिनेता

<a href=https://youtube.com/embed/sWpm-RsRmWA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sWpm-RsRmWA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसमे रणबीर कपूर के ताऊ जी यानी रणधीर कपूर भी काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान रणधीर कपूर ने कहा कि, ये तो बहुत अच्छी बात है, मैं तो बेहद खुश हूं, सिर्फ रणधीर या नीतू ही नहीं आर के खानदान के अन्य सदस्य भी इस बात से रोमांचित है कि, रणबीर जल्दी पापा बनेंगे और कपूर खानदान को नया चिराग मिलेगा। बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, हमारा बच्चा जल्द आ रहा है।

Kartik Aaryan की भूल भुलैया 2 के बाद अनीस बज्मी ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी

प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद पहली बार Alia Bhatt ने शेयर की तस्वीर, छुपाया बेबी बंप