Ranbir Kapoor की भांजी समारा ने मामी आलिया का दिलचस्प अंदाज में किया स्वागत
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। इस दौरान पूरा भट्ट और कपूर परिवार मौजूद था। शादी के बाद कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने आलिया का दिल खोलकर स्वागत किया था। जिसमे रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने अपनी भाभी आलिया भट्ट को भाभी कह कर उनका फैमिली में वेलकम किया था।
अब रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने भी अपनी मामी का स्वागत बेहद दिलचस्प अंदाज में किया है। महज 11 साल की रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी ने अपने मामा रणबीर कपूर और उनकी दुल्हनिया आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर के साथ समारा ने लिखा परिवार में स्वागत है आलिया मामी आई लव यू सो मच। छोटी सी समारा द्वारा शेयर किया गया ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के चाहने वाले भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सुर्खियों में है।