×

शादी के बाद कितनी बदल गई Ranbir Kapoor की लाइफ, अभिनेता ने किया खुलासा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने बीते 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेत्री और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है। इन दोनों की शादी मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी और दोनों की शादी को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित है। हालांकि अब आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को 2 महीने पूरे हो चुके हैं और अब इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की है।

अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा कि, पिछले 5 साल से एक साथ रहने के बाद से कोई बड़ा चेंज नहीं आया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने अपनी शादी के अगले दिन काम पर जाने को लेकर बात की। रणबीर कपूर ने बताया कि, शादी के अगले दिन हम दोनों काम पर निकल गए। आलिया भट्ट अपने शूट पर निकल गई थी और मैं मनाली चला गया। जब वह लंदन से वापस आती है और मेरी फिल्म शमशेरा रिलीज होती है, तो हम एक साथ छुट्टी लेने के बारे में सोच रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/yqgm9hkJ1FE?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yqgm9hkJ1FE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

हमें अभी एहसास नहीं हुआ कि, हम शादीशुदा हैं। अगर हम बात करें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के काम की तो यह दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं, ये फिल्म इसी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया हैं।