×

Ranbir Kapoor की फिल्म शमशेरा का गाना जी हुजूर हुआ रिलीज, बॉलीवुडिया अंदाज में नजर आए अभिनेता

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी जल्दी रिलीज होने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि फिल्म शमशेरा का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था। जिसमे अभिनेता रणबीर कपूर का डकैत वाला किरदार देखने को मिलने वाल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार होगा जब अभिनेता रणबीर कपूर डकैत के रोल में नजर आने वाले हैं।

उनका ये रोल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा और कई लोगों का कहना है कि, उनकी ये फिल्म रोमांटिक बॉय वाली इमेज को तोड़ेगी। हालांकि फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज के बाद इसका पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है। शमशेरा फिल्म का गाना जी हजूर रिलीज किया गया है। जिसमे रणबीर कपूर जमकर डांस करते नजर आ रहे है।

<a href=https://youtube.com/embed/FwH4ruvzjxQ?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FwH4ruvzjxQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

रणबीर कपूर को दर्शकों ने बॉलीवुडिया डांस करते हुए बहुत कम देखा है। जिस कारण लोग जी हुजूर गाने को रिपीट पर देख रहे हैंं फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण यशराज के बैनर तले किया गया है। शमशेरा फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। लोग उम्मीद लगा रहे है कि शमशेरा फिल्म सुपर हिट होगी। बता दें कि, करण मल्होत्रा ने इससे पहले अग्निपथ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है।