×

इस अभिनेता को देखकर जाग उठा Ranbir Kapoor का ब्रोमांस, देखें वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर सुर्खियों में है। उनकी ये फिल्म इसी 22 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे अभिनेता रणबीर कपूर और वाणी कपूर फिल्म शमशेरा का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इवेंट में हिस्सा लिया। जहां पर वो ब्लैक कलर के सूट बूट में काफी डैशिंग अवतार में दिखाई दिए, यहां पर सबसे दिलचस्प बात ये है कि, इस इवेंट के दौरान उनकी फिल्म एक फिल्म के कोस्टार मिल गए है।

जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ये जवानी है दीवानी के रणबीर कपूर के को-स्टार रह चुके अभिनेता आदित्य राय कपूर भी इसी इवेंट में पहुंचे। आदित्य रॉय कपूर को देखने के बाद दोनों का ब्रोमांस जाग गया और दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे को गले लगाया और इसके बाद किस करते दिखाई दिए।

रणबीर कपूर ने अपने दोस्त आदित्य राय कपूर को सबके सामने गालों पर किस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जो इस वक्त जाम का वायरल हो रहा है।

क्या जल्द ही मां बनने वाली हैं Ankita Lokhande, राखी सावंत ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

उनकी यह तस्वीरें सामने आते ही कई लोग इसे पसंद कर रहे है। अगर बात करें फिल्म शमशेरा की तो ये इसी 22 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है।

Ranbir Kapoor ने Sanjay Dutt को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, सुनकर हैरान होंगे अभिनेता

ललित मोदी से पहले साउथ के इस सुपरस्टार को डेट कर चुकी हैं Sushmita Sen