×

फिल्म एनिमल से लीक Ranbir Kapoor का चर्मिंग लुक, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज फिल्म शमशेरा थी और इसके बाद अब जल्द ही उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। बता दें कि, ब्रह्मास्त्र फिल्म 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे वह अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

अब इसी बीच रणबीर कपूर की अगली फिल्म एनिमल से एक बड़ी खबर रही है। बता दें कि फिल्म शमशेरा की रिलीज के बाद रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और फिल्म से उनका लुक भी सामने आया है। बुधवार को एनिमल के सेट से रणबीर कपूर की एक तस्वीर लीक हुई है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के जरिए उनका फिल्म एनिमल से लुक वायरल हो रहा है। जिसको उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

रणबीर कपूर के चाहने वाले उनके लुक को देखने के बाद फिल्म को लेकर उनका उत्साह और भी बढ़ गया है। अगर हम बात करें रणबीर कपूर के लुक की तो वो यहां पर बेहद चार्मिंग लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्लू ब्लेजर पहन रखी है। जिसमे अभिनेता काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि, इन दिनों फिल्म की शूटिंग सैफ अली खान के पुश्तैनी हवेली पटौदी पैलेस में की जा रही है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।